फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Accident News: Udhampur में बड़ा हादसा, CRPF जवानों से भरी बस खाई में गिरी | Breaking

Thu, 07 Aug 2025 05:16 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में कंडवा के पास एक सीआरपीएफ का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तीन सीआरपीएफ जवानों के बलिदान की खबर है। 15 अन्य जवान घायल हो गए। जानकारी के अनुासर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 187वीं बटालियन की बस उधमपुर जिले में कदवा से बसंत गढ़ जाते समय करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई।

हादसे में तीन जवान बलिदान हो गए। जबकि 15 जवान घायल हो गए। बस में 18 जवान सवार थे, आज सुबह लगभग 10:30 बजे यह हादसा हुआ। बस जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में कदवा से बसंत गढ़ जा रही थी। इसी दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें