उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून में ISBT फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। 983 मीटर लंबे इस मल्टीएप्रोच फ्लाइओवर के निर्माण को उत्तराखंड के लिये एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस मौके पर सीएम ने आने वाले दिनों में ऐसे आठ-दस और फ्लाईओवर बनाने की बात कही। इस फ्लाईओवर को बनाने में लगभग 50.39 करोड़ रुपये का खर्च आया है।