फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran-US Conflict : डोनाल्ड ट्रंप ने बराक ओबामा पर तंज, ईरान को लेकर कहा कुछ ऐसा...

Video Desk Amar Ujala Updated Tue, 26 May 2026 09:55 AM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित परमाणु समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है... ट्रंप ने कहा कि यदि उनकी सरकार ईरान के साथ कोई नई डील करती है, तो वो एक “अच्छी और सही समझौता” होगी, जो पूरी तरह अमेरिका के हितों को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी। हालांकि ट्रंप ने अपनी तारीफ ही नहीं कि बल्कि  उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर जबरदस्त तंज भी कसा है.. ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए परमाणु समझौते की आलोचना करते हुए कहा कि उस डील ने ईरान को भारी आर्थिक राहत और नकदी उपलब्ध कराई, जिससे उसे परमाणु हथियार कार्यक्रम आगे बढ़ाने का मौका मिला... ट्रंप ने दावा किया कि उनकी संभावित नीति ओबामा प्रशासन की रणनीति से बिल्कुल अलग होगी और ईरान को किसी भी तरह परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है... 
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें