फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran Israel War: खामेनेई का करीबी और ईरान का सैन्य कमांडर अली शादमानी को IDF ने मार गिराया।

Tue, 17 Jun 2025 06:53 PM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

 इजरायली सेना इजरायल पर बड़ा हमला करने का दावा किया है। इजरायली सेना (आईडीएफ) के मुताबिक उसने तेहरान पर किए गए एक हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी और आईआरजीसी (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) के ख़ातम-अल अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रमुख मेजर जनरल अली शादमानी की हत्या कर दी है। आईडीएफ ने एक ट्वीट करके यह जानकारी एक्स पर साझा की है।कौन था अली शादमानी...इज़रायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर अली शादमानी की हत्या कर दी है।


शादमानी'ख़ातम-अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर' का प्रमुख था। इज़रायली सैन्य प्रवक्ता के अनुसार शादमानी ईरान के “सबसे वरिष्ठ सैन्य कमांडर” होने के साथ ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई का बेहद करीबी था। गौरतलब है कि अली शादमानी को इस पद पर हाल ही में तब नियुक्त किया गया था, जब इज़रायल ने शुक्रवार को इसी पद पर रहे पूर्व कमांडर घोलाम अली राशिद की हत्या कर दी थी। ईरान की ओर से इस दावे पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।तेहरान में जोरदार धमाकों से शहर दहल उठा है। वहीं ईरान भी इजरायल पर पलटवार कर रहा है। इससे तेल अवीव में एयर रेड सायरन बजने लगे हैं।

इस बीच ईरान ने एक और घोषणा की है कि वह इज़रायली भूमि पर अब तक का सबसे बड़ा और सबसे तीव्र मिसाइल हमला करने की तैयारी कर रहा है। ईरान की मिसाइल हमले की चेतावनी के कुछ ही देर बाद तेल अवीव और पश्चिम यरुशलम के ऊपर जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं।पांच दिनों में दूसरी बार ईरान के युद्धकालीन चीफ़ ऑफ़ स्टाफ और सर्वोच्च सैन्य कमांडर अली शादमानी को एक हवाई हमले में मार गिराया है। यह हमला तेहरान के केंद्रीय क्षेत्र में IAF (इज़राइली एयर फोर्स) द्वारा सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया। अली शादमानी को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई का सबसे करीबी सैन्य सलाहकार और देश का वरिष्ठतम सैन्य अधिकारी माना जाता था।तेहरान पर हमले के बाद ईरान भी पलटवार कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें