यमुनानगर में इंकलाब मंदिर में हर साल शहीदों की याद में मेला लगता है। इस साल भी शहीदी दिवस के दिन इंकलाब मंदिर में शहीदों की याद में हवन हुआ। शहीदों की वीरता और साहस का परचम लहराया, फिजाओं में देशभक्ति का रंग डूबा था। हर कोई भारत मां के अमर सपूतों की शहादत को सलाम कर रहा था।