फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo Flight Emergency Landing: गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Tue, 22 Jul 2025 04:23 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

सोमवार को गोवा से इंदौर आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर विमानतल पर कराई गई। उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी के बाद पायलेट ने वॉर्निंग मैसेज भेजा था। इसके बाद एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड की दमकलें व अन्य स्टॉफ अलर्ट मोड पर रहा और पायलेट ने सकुशल एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई। प्लेन में 140 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित है। इंडिगो की फ्लाइट ने रोज की तरह दोपहर सवा तीन बजे गोवा से इंदौर के लिए उड़ान भरी। विमान जब इंदौर के समीप था तो लैंडिंग से पहले पायलेट ने देखा कि प्लेन का हाइड्रोलिक सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसके बाद पायलेट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को अंडर कैरिज वॉर्निंग मैसेज भेजा। इसके बाद फायर ब्रिगेड की दमकलें रनवे के आसपास तैनात हो गई। सुरक्षा से जुड़ा स्टॉफ भी सतर्क हो गया, लेकिन शाम पांच बजे सुरक्षित लैंडिंग हो गई।

तकनीकी खराबी की जानकारी मिलने के बाद विमान में सवार यात्री भी डर गए थे, लेकिन लैंडिंग के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। इंदौर में बीते दिनों रायपुर जा रहे विमान भी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। विमान ने इंदौर से उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण आधे घंटे बाद फ्लाइट को फिर इंदौर एयरपोर्ट पर लाया गया। उड़ान के समय यात्रियों को तेज झटका महसूस हुआ था। इससे पहले इंदौर एयरपोर्ट पर ही विमान उड़ने से पहले इमरजेंसी गेट खुला होने का संकेत पायलेट को मिला था। इसके बाद विमान की तकनीकी जांच की गई थी और फ्लाइट आधे घंटे लेट हो गई थी।

आपको बता दें कि बीते सफ्ताह दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक उड़ान को तकनीकी खराबी के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा था। जानकारी के मुताबिक, उड़ान के दौरान एयरबस ए-320नियो विमान के एक इंजन में खराबी आ गई थी, जिसके बाद विमान को तुरंत मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। उड़ान संख्या 6ई-6271 ने रात 9 बजकर 52 मिनट पर मुंबई में सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग की थी। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। लेकिन, विमान में सवार यात्रियों की संख्या का तुरंत पता नहीं चल सका था। सूत्रों ने बताया था, दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की उड़ान 6E-6271 के एक इंजन में उड़ान के दौरान खराबी आ गई थी, जिसके कारण इसे मुंबई डायवर्ट किया गया और वहां पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें