फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय पासपोर्ट हुआ ताकतवर,भारतीय पासपोर्टधारक विश्व के 59 देशों में बिना वीजा के कर सकते हैं यात्रा

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Sun, 16 Jan 2022 07:06 PM IST

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारतीय पासपोर्ट रैंकिंग में सुधार हुआ है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए भारत अब दुनिया के ताकतवर पासपोर्ट रैंकिंग के देशों में आता है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स भारतीय पासपोर्ट सात पायदान चढ़कर 83 वें स्थान पर पहुंच चुका है। रैंकिंग में सुधार होने से भारतीय पासपोर्ट धारक अब 59 देशों में बिना वीजा लिए यात्रा कर सकते हैं।    किसी भी देश के पासपोर्ट की ताकत इस बात पर आधारित होती है कि उस देश के पासपोर्ट से कितने देशों में बिना वीजा के यात्रा की जा सकती है। साल 2006 से यह शुरु किया गया था। हैनले पासपोर्ट इंडेक्स ने यह रैंकिंग जारी करके दुनियाभर दुनिया भर के देशों को पासपोर्ट रैंकिंग में ताकतवर या कमजोर बताता है और इसी कड़ी में भारतीय पासपोर्ट धारक अब विश्व में मजबूत स्थिति रखते हैं। नेपाल, भूटान, मालदीव, इंडोनेशिया,जमैका सहित कई देश है जहां बिना वीजा के भारतीय पासपोर्ट धारक जा सकते हैं। इस रैंकिंग के बाद भारतीय पासपोर्ट का रुतबा विश्व भर में बढ़ गया है। पड़ोसी देश पाकिस्तान की बात करें तो दूर-दूर तक पाकिस्तान इस सूची को छूता भी नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें