भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौते पर चल रही बातचीत में नई प्रगति दर्ज की गई है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि चर्चाएं “रचनात्मक” रहीं, लेकिन किसी भी डील में भारत की रेड लाइन्स और बॉटम लाइन्स का सम्मान किया जाना चाहिए। दोनों देशों के बीच टैरिफ, गैर-टैरिफ बाधाओं और बाज़ार पहुंच जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।अमेरिका चाहता है कि भारत कृषि और डेयरी क्षेत्र में बाज़ार खोले, जबकि भारत की मांग है कि अमेरिकी टैरिफ और अतिरिक्त शुल्कों को हटाया जाए, खासकर रूस से तेल खरीद पर लगाए गए दंड शुल्क। जयशंकर ने स्पष्ट किया कि भारत अपने आर्थिक और रणनीतिक हितों से समझौता नहीं करेगा। दोनों देश फिलहाल एक इंटरिम ट्रेड डील पर सहमत होने की दिशा में बढ़ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले चरण की बातचीत जल्द ही होगी, जिसमें “लैंडिंग ग्राउंड” यानी समझौते की रूपरेखा तय की जाएगी। आज बोनस प्वाइंट में इस विषय के साथ दुनियाभर के अर्थ व्यापार से जुड़ी हर खबर विस्तार से जानिए...