फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-UK FTA: शराब से लेकर जूतों तक, ब्रिटेन से डील के बाद भारत में क्या-क्या होगा सस्ता

वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 24 Jul 2025 08:31 PM IST

भारत और ब्रिटेन ने ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) किया है। करीब तीन साल से इस समझौते पर बातचीत चल रही थी। भारत और ब्रिटेन के बीच हुए इस मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से भारत में कई ब्रिटिश उत्पाद सस्ते हो जाएंगे। इस समझौते से यूके से आने वाली व्हिस्की भारत में कम कीमत पर उपलब्ध होगी। हालांकि इस डील के बाद उन घरेलू शराब कंपनियों को कॉम्पिटिशन मिलेगा, जो प्रीमियम अल्कोहल मार्केट में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इस एफटीए के साथ दोनों देशों ने एक डबल सोशल सिक्योरिटी कन्वेंशन पर भी हस्ताक्षर किए हैं। जिससे भारतीय कर्मचारियों को यूके में काम करते समय सोशल सिक्योरिटी योगदान से छूट मिलेगी, जिससे रोजगारदाता और कर्मचारियों दोनों को लाभ होगा। एफटीए का मतलब है फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जिसे हिंदी में ‘मुक्त व्यापार समझौता’ कहा जाता है। यह ऐसा समझौता होता है जो दो या अधिक देशों के बीच होता है, ताकि वे आपस में सामान और सेवाओं का व्यापार आसानी से कर सकें और उस पर कम टैक्स (ड्यूटी) लगाएं या बिल्कुल टैक्स न लगाएं। इससे दोनों देशों की कंपनियों को फायदा होता है, क्योंकि उनका सामान सस्ता हो जाता है, जिससे लोग ज्यादा खरीदारी करते हैं।


 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें