पाकिस्तान इन दिनों अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है और गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसके बावजूद पाकिस्तान कश्मीर पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में कश्मीर राग अलापा। जिसके बाद भारत ने भी उसे करारा जवाब दिया।