भारत ने अब फिर से अपने दुश्मनों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि भारत ने दुश्मनों के नापाक इरादों, उनकी मिसाइलों और विमानों को भस्म करने की तैयारी कर ली है। शक्तिशाली लेजर हथियार यानी डायरेक्टेड एनर्जी वेपन बनाने के एक कदम और करीब पहुंच गया है भारत। रक्षा शोध संस्थान डिफेंस रिसर्च एंड डेवलेपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने हाल ही में एक सैन्य ट्रक पर लगे लेजर सिस्टम का सफल परीक्षण किया। आपको बताते हैं कि क्या है ये लेजर सिस्टम जो करेगा दुश्मन की मिसाइलों और विमानों का खात्मा।