मुंबई के ब्रेब्रॉर्न स्टेडियम में खेले गए चौथे वन-डे में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 224 रन के विशाल स्कोर से करारी शिकस्त दी। रोहित शर्मा और अंबाती रायडू की शानदार शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने मैच जीत लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है।