बरेली शहर से बीजेपी प्रत्याशी डॉ अरुण कुमार के लिए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी पहुंचे। यहां उन्होंने डॉ अरुण कुमार के लिए जनता से वोट देने की अपील की।इस मौके पर उन्होंने समाजवादी पार्टी,बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन सभी पार्टियों ने सालों उत्तर प्रदेश पर राज किया। लेकिन विकास के नाम पर उत्तर प्रदेश में कुछ नहीं हुआ। मनोज तिवारी ने कहा कि अगर हमारी सरकार आती है तो यूपी में किसी भी योजना को पूरा करने के लिए 8-10 साल चाहिए।