बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना में मीडिया से बात करते हुए बीजेपी, पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी मुझे, महागठबंधन को और पूरे बिहार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। तेजस्वी यादव ने ये भी कहा पहले तो बीजेपी सिर्फ लालू प्रसाद यादव से डरती थी लेकिन अब वो उनसे भी डरने लगी है, इसीलिए उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही है।