मुर्शिदाबाद में बाबरी जैसा मस्जिद बनाने का दावा करने वाले हुमायूं कबीर इन दिनों बड़े चर्चा में हैं। ऐसे में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो ये दिखा रहे हैं कि मस्जिद के लिए कितना चंदा आया है।अब इस मस्जिद के लिए जुटाए चंदे का एक वीडियो सामने आया है। हुमायूं कबीर ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुछ लोग नोट गिनते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि शिलान्यास समारोह में 11 पेटी चंदा इकट्ठा हुआ, जिसे गिनने के लिए 30 लोग और नोट गिनने की मशीन लगानी पड़ी।