फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Houses Collapsed in Mathura: कई मकान गिरने से हुआ बड़ा हादसा, इलाके में मचा हड़कंप! | Breaking News

Sun, 15 Jun 2025 03:58 PM IST
आकाश शर्मा वीडियो डेस्क अमर उजाला

मथुरा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। टीला खिसकने से तीन मकार गिर पड़े। मलबे में करीब एक दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है, जिसमें कई बच्चे भी हो सकते हैं। माैके पर बचाव कार्य जारी है।  मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। शाहगंज दरवाजा क्षेत्र में सिद्ध बाबा मंदिर के पास टीला खिसकने से तीन मकान धराशायी हो गए। चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस और  प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। बचाव कार्य शुरू करा दिया गया। शाहगंज दरवाजा क्षेत्र में सिद्ध बाबा मंदिर के पास बहुत पुराना टीला है। रविवार को ये अचानक से खिसकने लगा। इससे तीन मकान देखते ही देखते में मलबे में तब्दील हो गए। मकान में रहने वाले परिवार और पास ही निर्माणाधीन दीवार पर काम कर रहे मजदूरों समेत एक दर्जन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।q_QFQDaEs5E?si

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें