तुर्किये जिसे पहले तुर्की कहते थे दुनिया का नक्शे पर यूरेशिया में स्थित है। दरअसल, यूरेशिया एक भौगोलिक भूखंड है, जो यूरोप और एशिया महाद्वीप को मिलाकर बना है। इस देश का कुछ भाग यूरोप में और अधिकांश भाग एशिया में पड़ता है। इसका 97 फीसदी हिस्सा एशिया तो 3 फीसदी हिस्सा यूरोप में आता है। इसीलिए इसे यूरोप और एशिया के बीच का 'पुल' भी कहा जाता है। 1923 में आधुनिक तुर्किये के अस्तित्व में आने से पहले यह ओटोमन साम्राज्य का हिस्सा था। विस्तृत जानकारी के लिए देखिए पूरा वीडियो...