हरदोई में ढीली हाईटेंशन लाइन ने एक युवक की जान ले ली। सोमवार को रुद्रपुर से नागपुर के लिए निकला कंटेनर ट्रक सांडी रोड पर हाईटेंशन लाइन के ढीले तारों की चपेट में आ गया। हाई वोल्टेड करंट की वजह से कंटेनर ट्रक में आग लग गई। आग को बुझाने की कोशिश में कंटेनर मालिक का बेटा करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर पंचकुला के सेक्टर 20 में बूथ मार्केट में आग लगने से तीन दुकाने जलकर खाक हो गईं। यहां भी शॉर्ट सर्किट होने से दुकानों में आग लगी।