दिल्ली से कानपुर होकर लखनऊ समेत देश के तीन रूटों पर चलने वाली लग्जरी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस मार्च में चलने लगेगी। 22 खूबियों वाली इस आधुनिक ट्रेन के कोच की सुंदरता का विशेष ध्यान रखा गया है। ट्रेन में जाने-माने शेफ संजीव कपूर का डिजाइन किया मेन्यू यात्रियों को परोसा जाएगा।