तमिलनाडु में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार 12 से 14 नंवबर तक रेड अलर्ट जारी किया है। अब तक भारी बारिश से 12 लोगों की मौत की खबर है। चेन्नई से कई हवाई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। चक्रवाती तूफान के तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तट से गुजरने की आशंका है।