आगरा के ताजमहल में अगले तीन दिन टिकट नहीं लगेगा। वजह है शाहजहां के उर्स का मौका। इस मौके पर ताजमहल के तहखाने में बनी मुमताज और शाहजहां की असली कब्र पर अकादतदीनों ने गुल पोशी की और सदका किया। सोमवार से शाहजहां का तीन दिवसीय उर्स शुरू हो गया है। इन तीन दिनों में पर्यटक ताजमहल के तहखाने में बनी मुमताज और शाहजहां की असली कब्र का दीदार कर सकेंगे। इस दौरान ताजमहल में प्रवेश भी नि:शुल्क रहेगा।