डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर एक बार फिर से बड़ा हमला बोला हैं। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि, वह कांग्रेस को पूरी तरह एक्सपोज नहीं करना चाहते हैं। तो ऐसे में अब यह सवाल उठाने लगा है कि, गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस के ऐसे कौन से राज छिपा रखा हैं, जिससे देश की राजनीति में तूफान मच सकता है। बता दें कि, राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए गुलाम नबी आजाद ने पिछले साल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।