गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश युनुस उर्फ काले को गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ में काले को दो गोलियां लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया। काले वही बदमाश है जिसने इन्द्रापुरम इलाके में दो व्यापारी भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं काले ने पुलिस की सुरक्षा में ही अर्शी नाम के कपड़ा व्यापारी को हाई सोसाइटी में घुस कर मौत के घाट उतारा था। काले पर हत्या , अपरहण और रंगदारी के कई मामले दर्ज थे। पुलिस को काले बदमाश की सरगर्मी से तलाश थी