गैंगरेप के आरोपी गायत्री प्रजापति की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। जमानत मिलने के अगले ही दिन प्रजापति पर फिर से गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। दरअसल हजरतगंज सीओ ने गौतमपल्ली और गोमतीनगर थाने में प्रजापति के खिलाफ दर्ज दो मामलों में पुलिस रिमांड की अर्जी दाखिल कर दी है।