शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाद ने सदन में बयान दिया कि वो सदन से माफी मांगने को तैयार हैं, लेकिन एयर इंडिया स्टाफ से माफी नहीं मांगेंगे साथ ही उन्होंने अपने खिलाफ चल रहे मीडिया ट्रायल की शिकायत भी की। इसी बीच शिवसेना ने मामला न सुलझाने पर मुंबई से कोई भी फ्लाइट न उड़ने की धमकी दी जिसके बाद महाराष्ट्र के प्रमुख हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।