दिल्ली को प्रदूषण से बचाने के लिए एक जनवरी 2017 से डिस्पोजबल प्लास्टिक की बनी चीजें नहीं बिकेंगी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने दिल्ली को प्रदूषण से बचाने के लिए ये कदम उठाया है। एनजीटी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि एक जनवरी 2017 से दिल्ली और एनसीआर में डिस्पोजबल प्लास्टिक कप, प्लेट आदि की बिक्री या प्रयोग नहीं होगा। एनजीटी ने अपने नए आदेश में MCD, DDA और दूसरे सरकारी संस्थानों से कहा है कि दिल्ली में पहले से जमा कूड़े-कचड़े को जल्द खत्म करने के इंतजाम किए जाएं।