छत्तीसगढ़ में शनिवार को बीजेपी ने 77 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया। बीजेपी की जारी पहली सूची में 14 विधायकों और एक मंत्री को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली में पार्टी नेता जेपी नड्डा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करते हुए कहा कि पार्टी ने जीतने वाले उम्मीदवारों पर दांव लगाया है।