चुनाव की तारीखों का एलान होते ही राज्यों में सुरक्षा के बंदोबस्त पर काम शुरू हो गया। मोहाली और गाजियाबाद में फ्लैग मार्च हुआ। मोहाली में पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर फ्लैग मार्च किया तो वहीं गाजियाबाद के कनावनी गांव में पुलिस और सीआईएसएफ ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया।