एअर इंडिया कर्मचारी की पिटाई करने वाले शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड को एअर इंडिया समेत देश की सभी एयरलाइंस ने ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। मतलब ये कि अब रवींद्र गायकवाड देश में उड़ान नहीं भर पाएंगे।इस बीच गायकवाड का मारपीट वाला वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में सांसद महोदय एअर इंडिया कर्मचारी के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं और एक महिला उन्हें समझाती दिखाई दे रही है, लेकिन सांसद महोदय के तेवर ठंडे नहीं पड़े।