फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad Death Case : फर्रुखाबाद मामले पर सियासत, सरकार की चुप्पी पर बोले अखिलेश यादव तो प्रियंका ने कहा...

फर्रुखाबाद में फंदे पर लटके मिले दोनों सहेलियों के शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव लाया गया तो आक्रोशित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने शवों को उठने नहीं दिया। एसडीएम व सीओ कायमगंज के समझाने पर भी परिजन नहीं माने। दो घंटे बाद पहुंचे डीएम व एसपी ने परिजनों को हर स्तर पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। उसके बाद परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार किया। दूसरी तरफ दो सहेलियों के फंदे पर शव मिलने की वारदात पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्स पर एक लड़की के पिता का वीडियो अटैच करके लिखा कि इतनी भयावह वारदात के बाद एक पिता को ये सवाल क्यों उठाने पड़ रहे हैं। क्या पीड़ित पिता को भी हक नहीं कि उसकी बेटी के साथ क्या सलूक हुआ। हाथरस, उन्नाव हो अथवा फर्रुखाबाद, सभी जगह वही क्रूर कहानी दोहराई जा रही है। महिला, गरीब, कमजोर अब न्याय की आशा छोड़ दें
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें