किसान आंदोलन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली खुफिया एजेंसी को जो अलर्ट मिल रहे हैं, उससे दिल्ली की चिंता बढ़ गई है। दिल्ली सहित पांच राज्यों की पुलिस, एक ही प्लान पर काम कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसी के अलर्ट पर रेल, मेट्रो और दूसरे सार्वजनिक परिवहन के साधन, पुलिस के रडार पर हैं। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, यूपी और राजस्थान पुलिस, अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।