फतेहपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक किसान की हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। किसान विपिन शुक्ला सुबह अपनी साइकिल से जा रहा था तभी टूटी हुए हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया और करंट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसान को तार में चिपका देख एक बार फिर बिजली विभाग को फोन किया लेकिन फिर भी किसी ने फोन नहीं उठाया और ग्रामीण की मौत हो गई।