फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Falta Re-polling: फलता में जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर साधा निशाना

Mon, 25 May 2026 02:19 PM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर बीजेपी की ऐतिहासिक जीत ने राज्य की राजनीति में बड़ा संदेश दे दिया है। दोबारा मतदान के बाद बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने रिकॉर्ड एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर तृणमूल कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले इलाके में कमल खिला दिया। इस सीट को अभिषेक बनर्जी के डायमंड हार्बर मॉडल से जोड़कर देखा जाता रहा है, ऐसे में यह नतीजा टीएमसी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। चुनाव के दौरान हिंसा, गड़बड़ी और दोबारा मतदान जैसे घटनाक्रमों ने इस सीट को पूरे बंगाल की सबसे चर्चित सीट बना दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और शुभेंदु अधिकारी ने इस जीत को लोकतंत्र और विकास की जीत बताया, जबकि टीएमसी अब हार की वजह तलाशने में जुटी है। राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि यह सिर्फ एक सीट का नतीजा नहीं, बल्कि बंगाल की बदलती राजनीतिक हवा का संकेत हो सकता है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें