फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों का जेवर ले जा रहे थे फर्जी आयकर अफसर, कारोबारी ने किया पुलिस के हवाले

Wed, 22 Feb 2017 09:11 AM IST
शोभित पांडेय, अमर उजाला टीवी / संत कबीर नगर

उत्तर प्रदेश की संतकबीरनगर जिला पुलिस ने आज खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में सर्राफ की दुकान पर खुद को आयकर अधिकारी बताकर पहुंचे छह शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक खलीलाबाद के गोलाबाजार में कुछ लोग सीताराम सर्राफ की दुकान पर नीलीबत्ती लगी गाड़ी में पहुंचे। इन्होंने अपने को आयकर विभाग का अधिकारी बताया। इनमें एक खाकी वर्दीधारी महिला भी थी। इन लोगों ने पहले व्यापारी से उसका मोबाइल कब्जे में लिया। इसके बाद जांच के नाम पर जेवर बाहर निकलवा लिए। जब ये लोग बिना किसी कागजी कार्रवाई के जेवरात लेकर बाहर जाने लगे तो व्यापापी को संदेह हुआ और उसने पुलिस को बुला लिया। इसके बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें