फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuldeep Sengar Daughter Exclusive: 25 साल पुरानी रंजिश ने सेंगर को पहुंचाया जेल! बेटी का खुलासा

वीडियो डेस्क Updated Wed, 31 Dec 2025 01:09 PM IST

''अगर मेरे पिता ने एक बार आंख उठाकर भी उनकी तरफ देखा हो, तो पिता सहित मुझे भी फांसी पर चढ़ा दीजिए। हमारी गलती सिर्फ इतनी है कि हम पहले मीडिया के सामने नहीं आए। हम उनके जैसे बड़े लोग नहीं हैं कि एक फोन घुमाएं और राहुल गांधी हमसे मिल लें, लेकिन हमने गृह मंत्री से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा मिले, अन्यथा कुछ ऐसा न हो कि बाद में हमारा नाम जोड़ दिया जाए।''

यह कहना है भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बड़ी बेटी ऐश्वर्या सेंगर का। सेंगर उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी हैं। सेंगर की उम्रकैद की सजा निलंबित करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। इस बीच, 2017 के बाद पहली बार सेंगर का परिवार खुलकर सामने आया है। इस मामले से जुड़े सवालों पर अमर उजाला ने ऐश्वर्या सेंगर से बात की। देखें उनसे बातचीत का वीडियो...

मामला क्या है?
एक नाबालिग ने 2017 में तत्कालीन विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी। अप्रैल 2018 को केंद्र ने सीबीआई जांच की मंजूरी दी। सीबीआई ने रिपोर्ट दर्ज कर 13 अप्रैल 2018 को सेंगर को लखनऊ स्थित आवास से गिरफ्तार किया। लंबी जांच और दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई के बाद 16 दिसंबर 2019 को कुलदीप को नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी पाया गया। 20 दिसंबर 2019 को कुलदीप को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इसके बाद विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई। बाद में कुलदीप व छोटे भाई अतुल को पीड़िता के पिता की हत्या के मुकदमे में तीन मार्च 2020 को 10 साल की सजा हुई। कुलदीप सेंगर छह साल से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें