बीजेपी के बागी नेता कृपाशंकर सिंह ने भाजपा आलाकमान और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि उन्नाव की भगवंतनगर सीट से खड़े बीएसपी प्रत्याशी गृहमंत्री के बेटे के दोस्त हैं और गृहमंत्री के बेटे ने अपने दोस्त को जिताने के लिए उनका टिकट कटवाकर पार्टी का डमी कैंडिडेट खड़ा कर दिया है।