नागपुर में RSS के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया और कहा, पूरा कश्मीर हमारा है। सर्जिकल स्ट्राइक के लिए मोदी सरकार की पीठ थपथपाई। भागवत बोले, कुछ ताकतें नहीं चाहतीं मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की करे। गो रक्षकों पर मचे बवाल पर भागवत ने कहा, कानून के दायरे में काम हो रहा है।