फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk New Party: ट्रंप मस्क की नई पार्टी के एलान पर भड़के, जानें क्या-क्या कहा?

Mon, 07 Jul 2025 01:33 PM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ सार्वजनिक टकराव बढ़ने के बीच अरबपति एलन मस्क ने अपनी नई राजनीति पार्टी 'अमेरिका पार्टी' का ऐलान कर दिया है। इसे लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अपने पूर्व सलाहकार और करीबी सहयोगी एलन मस्क पर तीखा हमला बोला है। ट्रूथ सोशल पर ट्रंप ने टेस्ला प्रमुख को ट्रेनरेक (पटरियों से उतरी हुई ट्रेन) बताते हुए कहा कि तीसरी पार्टी का सुझाव देकर वह पटरी से उतर गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप के 'बिग ब्यूटीफुल बिल' पारित करने के बाद एलन मस्क ने घोषणा की कि वह लोगों को उनकी स्वतंत्रता वापस दिलाने के लिए 'अमेरिका पार्टी' का गठन करेंगे। यह फैसला अमेरिका में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दोनों पार्टियों से असंतोष के बीच आया है।

ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, "मुझे एलन मस्क को पूरी तरह से पटरी से उतरते देखकर दुख हुआ, पिछले पांच हफ्तों में वे एक ट्रेन के मलबे में तब्दील हो गए। वे एक तीसरी राजनीतिक पार्टी भी शुरू करना चाहते हैं, इस तथ्य के बावजूद कि संयुक्त राज्य अमेरिका में कभी सफल नहीं हुई है, ऐसा लगता है कि सिस्टम उनके लिए डिज़ाइन नहीं किया गया है।" अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि तीसरी पार्टियां केवल "पूर्ण व्यवधान और अराजकता" की ओर ले जाती हैं और वाशिंगटन में "कट्टरपंथी वामपंथी डेमोक्रेट्स के साथ यह सब बहुत हो चुका है, जिन्होंने अपना आत्मविश्वास और अपना दिमाग खो दिया है!"

ट्रंप ने आगे कहा कि मस्क इसलिए नाखुश हैं, क्योंकि इस बिल ने ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) मैंडेट को खत्म कर दिया है, जिससे टेस्ला के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ग्रीन-एनर्जी क्रेडिट समाप्त हो गए हैं। उन्होंने कहा, "रिपब्लिकन, दूसरी ओर एक सुचारू रूप से चलने वाली 'मशीन' हैं, जिसने हमारे देश के इतिहास में अपनी तरह का सबसे बड़ा बिल अभी-अभी पारित किया है। यह एक महान बिल है, लेकिन, दुर्भाग्य से एलन के लिए यह हास्यास्पद इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मैंडेट को समाप्त कर देता है, जिसने हर किसी को थोड़े समय में एक इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए मजबूर किया होता।"

ट्रंप ने आगे लिखा, "मैंने दो साल से इस पर प्रचार किया है और ईमानदारी से कहूं, तो जब एलन ने मुझे अपना पूर्ण और निर्विवाद समर्थन दिया, तो मैंने उनसे पूछा कि क्या उन्हें पता था कि मैं ईवी मैंडेट को खत्म करने जा रहा हूं- यह मेरे हर भाषण में और मेरी हर बातचीत में था। उन्होंने कहा कि उन्हें इससे कोई समस्या नहीं थी- मैं बहुत हैरान था!"

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें