केंद्रीय चुनव आयोग ने ईवीएम में टेम्परिंग के ओपन चैलेंज को स्वीकार कर लिया है। ईवीएम पर टेम्परिंग का आरोप लगाए जाने के बाद चुनाव आयोग अब दिल्ली के विज्ञान भवन में EVM और VVPAT का लाइव डेमो देकर सभी राजनीतिक पार्टियों से छेड़छाड़ साबित करने की चुैनौती दी है। तकरीबन 8 साल पहले EC ने 2009 में भी EVM पर आरोप लगाए जाने के बाद डिमॉन्स्ट्रेशन दिया था। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस, एसपी, बीएसपी और आम आदमी पार्टी समेत 16 अन्य राजनीतिक पार्टियां ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे है। इन पार्टियों ने आरोप लगाया था कि वोटिंग मशीनों को हैक करके बीजेपी ने चुनाव जीते हैं।