इंटर और ग्रैजुएशन करने के बाद करियर की संभावनाएं जानने के लिए कानपुर यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया दो दिन का एजुकेशन फेयर। इस एजुकेशन फेयर में स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कानपुर युनिवर्सिटी के एजुकेशन फेयर में यूपी के स्लॉम एंड मीडियम इंडस्ट्री मिनिस्टर सत्यदेव पचौरी भी पहुंचे। सत्यदेव पचौरी ने बच्चों को सक्सेसफुल बनने के लिए मंत्र दिए। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के चांस्लर प्रोफेसर जेवी वैशपायन भी मौजूद थे।