उत्तर प्रदेश में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसा है.. उमाशंकर सिंह के आवास पर तीसरे दिन भी आयकर की कार्रवाई जारी है.. आयकर टीम को महत्वपूर्ण सुराग और संदिग्ध लेनदेन के सुराग मिले हैं.. बता दें कि एक तरफ जहां बसपा विधायक के खनवर स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह सन्नाटा छाया रहा.. तो दूसरी तरफ इस कार्रवाई ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है.. बसपा विधायक पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है.. मामले में विपक्ष जहां इसे पार्टी की गड़बड़ी बताकर आरोप लगा रहा है तो वहीं समर्थक इसे राजनीतिक बदला मान रहे हैं.. बता दें कि बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर मारे गए आयकर छापे में पता चला है कि विधायक और उनके करीबियों की कंपनियों का दो वर्षों में कारोबार दोगुना हो गया। खासकर खनन, सड़क निर्माण आदि के सरकारी ठेकों में उनकी कंपनियों का खासा दखल सामने आया है। इससे संबंधित तमाम दस्तावेज भी छापे में बरामद हुए हैं..