विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में पेपर लीक और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की एंट्री से सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी और गहलोत सरकार में खलबली मच गई है। मंगलवार रात तक चली कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मंत्रियों के साथ इस मुद्दे पर अलग से चर्चा की। इस दौरान कई मंत्रियों ने ईडी के मामले में भाजपा पर जवाबी आरोप लगाकर हमले करने का सुझाव दिया।