मेरठ में दरोगा पिटाई मामले से सुर्खियों में आई महिला वकील ने बुधवार शाम शराब पीकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिला ने कई गाड़ियों में टक्कर मारी, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर थाने पहुंची तो महिला ने वहां भी जमकर उत्पात मचाया।