फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doda Army Truck Accident: डोडा हादसे में बलिदान हुए 10 जवानों को सेना ने नम आंखों से दी विदाई,

Fri, 23 Jan 2026 04:14 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Doda Army Truck Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को भद्रवाह-चंबा मार्ग पर सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने से 10 जवान बलिदान हो गए और 11 घायल हो गए। उनके सम्मान में सेना और प्रशासन ने टेक्निकल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह की अध्यक्षता व्हाइट नाइट कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पी. के. मिश्रा ने की। इसमें सेना, भारतीय वायु सेना, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।

अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की ओर से भी बलिदान जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टुटी और जम्मू के सीआरपीएफ के आईजी आर. गोपाल कृष्ण राव ने तिरंगे में लिपटे जवानों के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बलिदान जवानों में मोनू, जोबंजीत सिंह, मोहित, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, समिरन सिंह, प्रदुम्न लोहार, सुधीर नारवाल, हरे राम कुमार, अजय लकरा और रिनखिल बलीयन शामिल हैं। उनके पार्थिव शरीरों को अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह नगरों भेजा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें