देशभर में बड़े धूमधाम से दिवाली मनाई जा रही है। गुरुवार शाम होते ही पूरे देश में दीपावली की पूजा की तैयारियां शुरू हो गईं। भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर (तीन बीघा कॉरिडोर क्षेत्र) में भी शाम ढलते ही पंछी घोंसलों की ओर लौटने लगे। चिड़ियों की चहचहाट दूर पेड़ों पर सुनाई दी। लेकिन फ्रंट लाइन पर तैनात सीमा सुरक्षा बल यानी BSF के जवान पूरी मुस्तैदी से सीम पर गश्त कर रहे हैं।