Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को डिस्चार्ज कराने के बाद उनके इलाज के लिए घर पर ही आईसीयू वॉर्ड बनाया गया है। इस दौरान उनकी देखभाल के लिए घर पर चार नर्सें और एक डॉक्टर हर वक्त मौजदू रहेंगे। परिवार की तरफ से उनकी सेहत में लगातार सुधार बताया जा रहा था।
ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने धर्मेंद्र की सेहत पर जानकारी देते हुए बताया कि, "धर्मेंद्र देओल आज प्रात: काल 7.30 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। उनके घर वाले घर पर उनका ध्यान रख रहे हैं और उनका ट्रीटमेंट, मैंनेजमेंट और रिकवरी जारी रहे, यही प्रार्थना करिए।"
खबरों के अनुसार, धर्मेंद्र की खराब तबीयत के चलते कई फिल्मों के प्रमोशन को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है।