फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Vehicle Entry Ban : दिल्ली पुलिस ने जारी की 15 अगस्त की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन मार्गों पर न जाएं !

Sat, 15 Aug 2026 02:47 AM IST
Bhaskar Tiwari वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

देश हर साल की तरह इस साल भी 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। राजधानी दिल्ली में लाल किले पर होने वाले राष्ट्रीय समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। सड़क यातायात के साथ-साथ मेट्रो, रेलवे और एयरपोर्ट से जुड़े सुरक्षा इंतजामों में भी बदलाव किए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है, ताकि समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। शनिवार को प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में सुबह करीब 4 बजे से ट्रैफिक से जुड़े कड़े नियम लागू किए जाएंगे। लाल किले और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा कारणों से कई सड़कों पर आम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे तक लाल किले के आसपास के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक बैन और डायवर्जन का असर देखने को मिल सकता है।

 इसके अलावा कमर्शियल वाहनों के लिए प्रतिबंध कुछ मार्गों पर 14 अगस्त की रात से ही लागू किए गए हैं। इसका उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान किसी भी तरह की यातायात संबंधी परेशानी और सुरक्षा जोखिम को रोकना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम वाहन चालकों से अपील की है कि वे 15 अगस्त को घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें और प्रतिबंधित मार्गों से बचें। जिन लोगों को नई दिल्ली, लाल किला, पुरानी दिल्ली या आसपास के इलाकों में जाना है, उन्हें निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई स्थानों पर वाहनों की जांच भी की जा सकती है और कुछ इलाकों में प्रवेश को लेकर अतिरिक्त प्रतिबंध लागू रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा जांच बढ़ाई गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें, क्योंकि सुरक्षा जांच और ट्रैफिक डायवर्जन के कारण सामान्य दिनों की तुलना में अधिक समय लग सकता है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लाल किले के आसपास के क्षेत्र में विशेष निगरानी रखेंगी। आम लोगों से अपील की गई है कि वे पुलिस के निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा कर्मियों को दें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक रास्तों और जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी भी साझा की है। ऐसे में 15 अगस्त को दिल्ली में वाहन से निकलने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी को समझना बेहद जरूरी है, ताकि वे समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें और प्रतिबंधित इलाकों में जाने से बच सकें। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय समारोह को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें