कल यानी 10 नवंबर को दिल्ली में ब्लास्ट की खबर ने पूरे देश को दहला दिया... सोमवार शाम करीब 6:52 बजे एक i20 कार में हुए जोरदार विस्फोट हुआ जिसमें 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई मृतकों में अमरोहा के अशोक और लोकेश भी शामिल हैं अमरोहा के दो लोगों की मौत हो गई। जैसे ही अशोक का शव उनके घर पहुँचा, उनका परिवार गमगीन हो गया। अशोक का शव घर पहुंचा तो छोटे बच्चे अपने पिता को देख बेसुध हो गए, बच्चों की चीखें दिल दहला देने वाली थी... वहीं मेरठ निवासी मोहसिन के परिवार का भी यही हाल है। मोहसिन का शव पहुंचते ही उनका परिवार फूट-फूट कर रोने लगा आपको बताते चलें कि भूटान दौरे पर गए पीएम मोदी ने दिल्ली ब्लास्ट में मरने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पूरा देश दिल्ली विस्फोट से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।