फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Rain Update: Delhi-NCR में मौसम को लेकर ये चेतावनी! | Weather Update |

वीडियो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 31 Jul 2025 09:25 AM IST

दिल्ली-एनसीआर में कल दोपहर से रुक-रुक कर बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह जारी है। जुलाई का आखिरी दिन आफत की बरसात के बीच गुजरेगा! दिन के बाद कल रात 10 बजे के बाद से शुरू हुई बारिश अभी तक जारी है। एनसीआर में जमकर बारिश हो रही है। इससे दो दिन की गर्मी और उमस कम हुई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक बारिश की बात कही है। दिल्ली-एनसीआर में रात भर बारिश रुक-रुक कर होती रही। लगातार बारिश के कारण अधिकांश सड़कों के किनारे पानी जमा हो गया है। इससे दिन निकलते ही सड़कों पर जाम की आशंका है।आज सुबह से जोरबाग, मिंटो रोड और कनॉट प्लेस इलाके में झमाझम बारिश की खबर है। नोएडा और आसपास के  इलाकों में भी बारिश चल रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें 31 जुलाई को भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने का अनुमान है। पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले एक-दो घंटों में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के कई हिस्सों में "तेज से बहुत तेज बारिश" होने की संभावना है।

राजधानी में कल शाम 5 बजे जमकर बादल बरसे। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। जगह-जगह लोग बारिश का आनंद लेते भी नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग मानक केंद्र में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए भी बारिश की संभावना जताई है। 5 अगस्त तक अधिकतम तापमान 33 से 35 के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में फिर झमाझम बारिश वाला मौसम बन गया है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में चार अगस्त तक कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात की घटनाएं भी देखी जा सकती हैं।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें