फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Rain Update: दिल्ली-एनसीआर में इस दिन से थमेगी बारिश, फिर बढ़ेगा पारा! | Rain | Weather

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 06 Sep 2025 02:43 PM IST

भारत में हर जगह भारी बारिश का दौर जारी है लगातार हो रही बारिश ने सभी का जीवन दुश्वार कर दिया है, यह तक की  भारत के पहाड़ी और मैदानी राज्यों में तेज बारिश का सिलसिला नहीं रुक रहा है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी बीते कई दिनों से बारिश जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने भी 6 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली पर बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 2 मीटर ऊपर पहुंच गया है। आईएमडी के वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून ट्रफ और चक्रवाती हवाओं का असर दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का कारण बना। हालांकि, अब मानसून का जोर धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है, लेकिन 6 सितंबर तक हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहेगा।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें